Wednesday, 6 January 2016

शहद-नींबू
त्वचा से टैनिगं हटाने के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। नींबू के रस में शहद मिलाकर इसे टैन हुई त्वचा पर लगाएं, टैनिंग हट जाएगी।

नींबू और खीरे का रस
टैन त्वचा पर नींबू और खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। नींबू त्वचा के ल‌िए बेहतरीन कलिंजर है। इससे जलन शांत होगी और त्वचा निखरेगी।




दूध-हल्दी
कच्चे दूध में हल्दी व नींबू का रस मिलाएं और उसे त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे टैनिंग खत्म हो जाएगी।

बेसन पैक
बेसन में नींबू का रस और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे टैन हुई त्वचा पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। कुछ दिन लगातार इस पैक को लगाने से टैनिंग जल्दी दूर होगी।

चंदन पैक
चंदन में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे टैन त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा की टैन‌िंग खत्म हो जाएगी।

 पुदीने पैक
अक्सर धूप में अधिक निकलने से त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में रंगत निखारने और टैनिंग दूर करने के लिए त्वचा पर पुदीने की पत्तियों का लेप लगाने से जल्द फायदा मिलता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड टैनिंग दूर करते हैं।


टैन्ड त्वचा से मुक्ति के लिए टिप्स

रोज नहाने से पहले पानी में नींबू का रस डालें, यह सबसे अच्छा ट्रीटमेंट है टैन्ड त्वचा से मुक्ति पाने का।
संतरे के जूस को नहाने के पानी में मिलाएं या नीबूं और शहद के साथ संतरे के जूस का मिश्रण बनाकर टैन्ड त्वचा पर लगाएं। संतरे में मौजूद विटामिन सी और हाइडाक्सी् एसिड टैन्ड त्वचा को हटाने में मददगार होते हैं।
धूप सेंकने के 10 मिनट बाद टमाटर का जूस लगाएं और ठंडे पानी से नहाएं।
हल्के टैन्ड त्वचा की जगह पर छिला हुआ आलू रगडने से फायदा मिलता है।
धूप सेकने के 10 मिनट बाद खीरे का रस अपने चेहरे पर लगाएं। खीरे में पाया जाने वाला विटामिन सी आपकी टैन्ड त्वाचा को हटाने में मददगार साबित हो सकता है।
चंदन के पावडर को नारियल तेल और बादाम तेल में पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को आधे घंटे तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें उसके बाद ठंडे पानी से धुलें।
हल्दी पावडर को दही और शहद में मिश्रण करके गाढा पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से इस पेस्ट को धुल दें।
एलोविरा जेल का प्रयोग करें, इससे त्वचा में निखार आएगा। आप एलोवेरा पेस्ट तैयार कर सकते हैं। एलोविरा के पौधे से कुछ पत्तियां लेकर उसे मसलकर नींबू के जूस में मिलाकर प्रभावित त्वचा पर लगाएं, जल्दी राहत मिलेगी।
2 प्या‍ज को काटकर 2 चम्म‍च दूध और जूस लेकर पेस्ट बनाएं, कॉटन के कपडे में भिगोकर लगाएं।
कॉटन के कपडे को ठंडे दूध में मिलाकर टैन्ड त्वचा पर लगाएं।
ताजा फलों का सेवन करें और जूस पिएं, इससे राहत मिलेगी।
धूप सेंकने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धुलें और बादाम का पेस्‍ट लगाएं।
खीरा और टमाटर के टुकडों को टैन्ड त्वचा पर रखें।